अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी राज मिस्त्री ने सुसाइड किया या पत्नी के आरोप के मुताबिक उसकी हत्या हुई, आज स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी 35 वर्षीय जगत सिंह पुत्र पन्ना सिंह शनिवार दोपहर घर से निकला था। तीज के मौके पर पत्नी बबीता बच्चों के साथ अपनी मां के साथ शनिवार दोपहर बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव जाटों वाली मायके गई हुई थी। रातभर जगत सिंह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव से 500 मीटर दूर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी के पास देशराज के खेत में खनन के गड्ढे में भरे बरसाती पानी में शव पड़ा हुआ देखा। यह भी पढ़ें- Amroha News: खनन के गड्ढे में भरे बरसात...