अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: कस्बा स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान पर शुक्रवार शाम शराब के पैसों के लेनदेन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दुकान के सैल्समैन को दुकान से बाहर खींचकर मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। बताया जा रहा है कि चार-पांच युवक दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। इस दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सेल्समैन को दुकान से बाहर घसीटकर उससे मारपीट की गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर,...