अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: चोरों ने थाना क्षेत्र के गांव चचोरा में शनिवार रात किसान के घर में नकब लगाकर 30000 रुपये की नकदी व आभूषण समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। थाने में तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी विनोद कुमार शनिवार रात परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोरों ने पीछे से दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखी अलमारी खोलकर 30 हजार की नकदी, सोने के कुंडल, ताबीज, दुरिया, मंगलसूत्र व चांदी की पाजेब आदि आभूषण चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: किसान के घर से नकदी-जेवरात समेत दो लाख की चोरी रविवार सुबह मामले की जानकारी हुई। मौके पर तमाम लोग जुट गए। चोरी किए गए सामान की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। थाने में तहरीर दी गई है।...