Amroha News: रजन के हरफनमौला प्रदर्शन से आईएमआईसी अमरोहा इलेवन की शानदार जीत
अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: शहर के नायाब अब्बासी अकादमी के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में आईएमआईसी अमरोहा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुमताज इलेवन को 87 रन से हरा दिया। मुकाबले में रजन ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में 76 रन बनाए और इसके बाद गेंदबाजी में छह विकेट झटककर विपक्षी टीम की पारी को समेट दिया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईएमआईसी अमरोहा इलेवन ने 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए। रजन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में नौ छक्के और तीन चौके लगाए। उन्होंने 253.33 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। रामिश नकवी ने 15, अब्बास नकवी ने 14 और बाकर ने 13 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.