Amroha News: रजन के आतिशी शतक से मुमताज इलेवन की रोमांचक जीत
अमरोहा, सितम्बर 14 -- Amroha News: स्टार क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुमताज इलेवन ने वॉरियर्स इलेवन को एक विकेट से हराकर जीत दर्ज की। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुमताज इलेवन ने 19.5 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया और मैच का फैसला आखिरी गेंद तक देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स इलेवन की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज आठ रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोहम्मद इमरान अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 58 गेंदों में 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। अजहर लेफ्टी ने 21 और हमजा अब्बासी ने 20 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत वॉरियर्स इलेवन ने 19.5 ओवर में 190 रन बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.