अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़क हादसे में बहन ने इकलौते भाई को खो दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी निवासी 18 वर्षीय दीपांशु पुत्र नरेश कुमार गुरुवार देर शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए शहर आया था। अमरोहा अड्डे के नजदीक सड़क के बाईं ओर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक मोड़ते समय सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर सड़क हादसे में परिवार के इकलौते पुत्र की मौत, कोहरामपुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपांशु परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है, जिसका रो-रोकर ब...