Amroha News: रक्षाबंधन पर निर्माणाधीन पुलिया के वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक खराब होने से लगा जाम
अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: रक्षाबंधन पर शुक्रवार को गजरौला मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाकर ट्रैफिक सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि पंजाब से लोहे के पाइप लादकर ट्रक शाहजहांपुर जा रहा था। शुक्रवार दोपहर जैसे ही ट्रक कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गेट के नजदीक निर्माणाधीन पुलिया के वैकल्पिक मार्ग पर पहुंचा कि अचानक पेड़ में टक्कर लगने के बाद खराब हो गया। रास्ता संकरा होने की वजह से मार्ग पर भीषण जाम लग गया। रक्षाबंधन पर वाहनों की भारी आवाजाही के बीच लगे जाम से यात्री परेशान हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार काफी देर तक भी जाम नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.