अमरोहा, नवम्बर 28 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में कपासी पुलिस चौकी के पास होटल पर बैठे युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी गई। भवालपुर माफी निवासी नजाकत के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह होटल पर बैठा था। तभी संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के लालबेग की मिलक निवासी अब्बास और मारूफ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा और सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नजाकत की तहरीर पर मारूफ, अब्बास और जमशेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Amroha News: रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक घायल वहीं दूसरे पक्ष से मारूफ ने बताया कि गुरुवार दोपहर उसका साला सरताज निवासी मीरपुर, थाना असमोली, उसकी दुकान पर बैठा था। इ...