अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: रंजिशन फंसाने को ग्रामीण को अपने गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। शहर के मोहल्ला जलालनगर निवासी वाजिद 15 अक्टूबर को पाल रोड पर टहल रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के ही आसिफ व उसके भाई आशु ने गोली मारकर घायल कर दिया था। वाजिद को सीएचसी में भर्ती कराया था। वाजिद की तहरीर पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर घटना का खुलासा किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि आसिफ व उसके भाई आशु को फंसाने के लिए वाजिद ने खुद को गोली मारी थी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जसदेवपुर गोलीकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार वाजिद के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...