अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: शनिवार को डीएम डॉ.नितिन गौड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 63 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इनमें छह राजकीय, 26 सहायता प्राप्त व 31 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल थे। परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से कुल 90 आपत्तियां और प्रत्यावेदन मिले थे। इनमें परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए 26 प्रत्यावेदन, आवंटित परीक्षा केंद्र की दूरी और अधिक आवंटन से संबंधित 60 आपत्तियां तथा परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने के संबंध में पांच प्रत्यावेदन शामिल थ...