अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: अमरोहा। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसो. मंडल मुरादाबाद के द्विवार्षिक चुनाव/अधिवेशन के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न की गई। अधिवेशन/चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी पवन कुमार त्यागी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज अल्लीपुर खादर की निगरानी में 05 पदों पर नामांकन किया गया। अध्यक्ष पद हेतु सैयद आसिफ हसन, मंडलीय सचिव पद हेतु रूप किशोर सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सैयद अली जमाल नकवी, आडिटर पद हेतु रूप सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु नजाकत अली द्वारा नामांकन किया गया व सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विधिवत घोषणा तथा शपथ पत्र समारोह 18 जु लाई को राजकीय इंटर कालेज अमरोहा में आयोजित होगा।इस मौके पर एहसान हैदरी, संजय त्यागी, राशिद मशहूर, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आसिम, नी...