Amroha News: यूथ बाबा इलेवन ने जीता अंडर-14 गोल्ड कप
अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: पार्कर क्रिकेट अकादमी में खेले गए अंडर-14 गोल्ड कप के फाइनल में अमरोहा की यूथ बाबा इलेवन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नेक्स्ट जेनरेशन को 30 रन से शिकस्त दी। टीम की जीत में अंश गौतम ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 78 रन की शानदार पारी खेलने के साथ चार विकेट भी झटके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ बाबा इलेवन ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। अंश गौतम ने 65 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद सदाकत ने 35 रन का योगदान दिया। नेक्स्ट जेनरेशन की ओर से अंशुल सैनी ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी नेक्स्ट जेनरेशन की टीम कप्तान नितिन के 62 व आरिज आलम सिद्दीकी के 28 रन के बावजूद निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 149 रन ही बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.