Amroha News: युवती के साथ पकड़े गए प्रेमी को पीटा, हंगामा
अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: युवती के साथ पकड़े गए प्रेमी को भीड़ ने जमकर पीट दिया। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। घायल प्रेमी को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम शहर के एक डिग्री कालेज के पास एक युवक बाइक लेकर पहुंचा। वहां से उसने अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाया व भानपुर रेलवे फाटक मार्ग की ओर जाने लगा। बताया जाता है कि इसी बीच युवती के किसी रिश्तेदार ने उसे युवक के साथ बाइक पर बैठे हुए देख लिया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को जमा कर प्रेमी युवक की बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। हाईवे पर अंडरपास के पास युवती के रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर युवक की बाइक रुकवाते हुए मारीपीट शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे का माहौल बन गया। रिश्तेदार युवक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.