अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में युवक के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी गई। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित राजवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पवन, बिट्टू, अमन, हिमांशु ने उसके पुत्र शिवम के साथ गाली-गलौज की। विरोध जताने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...