अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: हादसे में युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी 35 वर्षीय किशोर पुत्र रमेश बीते मंगलवार को साइकिल से होटल पर खाना लेने जा रहा था। मंडी धनौरा मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में किशोर गंभीर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया था। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- Amroha News: हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बुधवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में...