Amroha News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 435 वाहनों के चालान, 8.25 लाख रुपये जुर्माना
अमरोहा, नवम्बर 5 -- Amroha News: यातायात माह के तहत पुलिस ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 435 वाहनों के ई-चालान किए गए। इन पर कुल 8.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट के 93, फिटनेस उल्लंघन पर एक, बिना इंश्योरेंस के 14, नो पार्किंग के 42, बिना नंबर प्लेट के नौ, बिना डीएल के 17, तीन सवारी के छह और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर आठ चालान किए गए। वहीं, ओवरस्पीडिंग के 215 और अन्य धाराओं में 30 चालान किए गए। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल बस चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.