अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र के ढक्का गांव में ड्रेन की भूमि पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन जहां कार्रवाई को सही बता रहा है तो वहीं कब्जाधारकों का कहना है कि उनके साथ अन्याय किया गया। बताया जा रहा है कि विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में मामला गूंजने के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएम व एडीएम ने एसडीएम को पत्र जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। जानकारी के मुताबिक ढक्का गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंडलायुक्त के यहां शिकायत की थी। आरोप के मुताबिक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मंडल के एक विधायक ने बीती 22 जुलाई को विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में यह मामला उठाया। याचिका समिति ने पत्र का संदर्भ लिया, जिसमें ढक्का में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों के व...