अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: नगर में नेशनल हाईवे किनारे मोहल्ला नाईपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत पुराण कथा के समापन पर मंगलवार को यज्ञ आयोजन किया गया। जल प्रलय के शांत होने संग विश्व में शांति-समृद्धि की कामना की गई। काशी से पहुंचे आचार्य धनंजय पांडे ने काशी से ही आए कथा व्यास आचार्य मारुति किंकर महाराज की मौजूदगी में यज्ञ संपादित कराया। यहां नेपाल समेत देश-प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आई जल प्रलय की शांति संग विश्व शांति की कामना की गई। मुख्य यजमान जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद झा ने पत्नी रंजना झा के साथ पूजन में भाग लिया। भव्य आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के मु​ख्य पुजारी मोहन मिश्रा, गोविंद पांडे, जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, आरए शर्मा, पुनीत तिवारी, ...