अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: अशरफुल मस्जिद के इमाम-ए-जुमा वल जमाअत मौलाना डॉ.मोहम्मद सियादत की याद में दिल्ली के जाकिर नगर स्थित हुसैनिया सज्जादिया में गुरुवार रात हुसैनी पीस मिशन के संयोजन में ताजियती जलसा आयोजित किया गया। अली अब्बास नौगांवी और अजहर शहाब ने नात-ए-पाक पेश की। जलसे में बाब-उल-इल्म सेंटर के इमाम-ए-जुमा मौलाना तस्दीक हुसैन रिजवी ने मौलाना सियादत बहैसियत एक इमाम-ए-जुमा विषय पर खिताब किया। मौलाना अफरोज मुज्तबा ने आलिम की जिम्मेदारियों पर रोशनी डाली। जल निगम यूपी के सेवानिवृत्त इंजीनियर सिब्ते हैदर ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में मौलाना के योगदान को याद किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के अरबी विभागाध्यक्ष प्रो.हसनैन अख्तर ने उन्हें इत्तेहाद का अलमबरदार बताया। गुलाम सज्जाद और आबिदी प्लेवे के फाउंडर इमदाद हैदर आबिदी ने भी मौलाना क...