Amroha News: मौत के बाद भी 236 महिलाओं के खातों में जाती रही विधवा पेंशन
अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: जिले में निराश्रित महिला पेंशन पा रही 236 महिलाओं की मृत्यु हो गई लेकिन उनके बैंक खातों में पेंशन की राशि बराबर पहुंचती रही। लाभार्थियों का विभाग द्वारा अप्रैल व मई माह में सत्यापन कराया गया तो मामला पकड़ में आया। किसी के खाते में तीन तो किसी के खाते में छह माह की पेंशन पहुंची। मामला उजागर होते ही अधिकारियों ने एक ओर जहां करीब दस लाख रुपये धनराशि की रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं उनकी पेंशन भी निरस्त कर दी है। संबंधित महिलाओं की सूची ब्लाक स्तर पर बीडीओ व निकाय स्तर पर ईओ को भेजी गई है। उनके स्तर से ही धनराशि की रिकवरी की जाएगी। गौरतलब है कि सरकार द्वारा निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत निराश्रित महिला को पेंशन के रूप में प्रत्येक माह एक हजार रुपये दिए जाते हैं। यह धनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.