Amroha News: मोबिन हत्याकांड : एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, नवम्बर 20 -- Amroha News: कस्बा निवासी मोबिन हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज की है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी 26 वर्षीय मोबिन पुत्र अब्दुल रशीद बीती 13 नवंबर को घर से ट्रक पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका शव 15 नवंबर की दोपहर ढवारसी मार्ग पर एक आम के बाग में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बीते सोमवार को शव का दफीना कर दिया था। उधर, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें भी जुट गईं। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। वहीं अब मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यासीन पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.