Amroha News: मोबाइल हैक कर खाते से दो बार में उड़ाए 1.66 लाख रुपये
अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा निवासी जावेद आलम का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से दो बार में कुल 1.66 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी पर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद अब डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जावेद के मुताबिक बीती 31 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद उसके अमरोहा स्थित एचडीएफसी बैंक खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद एक अगस्त को उसी बैंक खाते से दोबारा 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह साइबर ठग ने दो बार में खाते से कुल 1.66 लाख रुपये निकाल लिए। उसने घटना के संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.