अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: हसनपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मैक्स पिकअप चालक 49 वर्षीय कदीर अहमद की गाड़ी चलाते समय हार्ट अटैक आने से मौके पर ही मौत हो गई। साथी की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। बाद में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बताया जा रहा है कदीर बुधवार रात अमरोहा से जोया होते हुए संभल की फैक्ट्री में मीट लेने जा रहा था। उनके साथ अमरोहा निवासी एक युवक भी था। साथी युवक के मुताबिक रात में जोया से करीब पांच किमी संभल की ओर पहुंचने पर गाड़ी चलाते समय ही उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत इस दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। युवक ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गया है। बिन...