Amroha News: मेडिकल स्टोर का शीशा तोड़कर 75 हजार रुपये चोरी
अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। मेडिकल स्टोर का शीशा तोड़कर 75 हजार रुपये चोरी कर लिए। संचालक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। घटना बुधवार देर रात की है। क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी पवन किशोर शर्मा के बेटे अर्पित शर्मा का गांव में ही मेडिकल स्टोर है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात चोर मेडिकल स्टोर का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने गल्ले में रखी करीब 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। अर्पित शर्मा को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह सात बजे मेडिकल स्टोर पहुंचने पर हुई। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित अर्पित शर्मा का कहना है कि गांव में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.