Amroha News: मुसल्लेपुर में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री गिरी
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश का असर अब सरकारी भवनों पर भी दिखाई देने लगा है। विकास खंड के गांव मुसल्लेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गुरुवार रात अचानक भरभराकर गिर गई। घटना रात में होने से कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार सुबह विद्यालय स्टाफ के पहुंचने पर बाउंड्री वॉल गिरी मिली, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता देवी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे वह ढह गई। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण के लिए विभाग को सूचना भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: बारिश से गिरा बाउंड्रीवाल, टला हादसा ग्रामीणों ने जर्जर स्कूल भवनों और बाउंड्री वॉल की समय-समय पर जांच कराने की मांग की है। उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.