अमरोहा, नवम्बर 26 -- Amroha News: बहुजन समाज पार्टी की बुधवार को क्षेत्र के एक रिसोर्ट में आयोजित मुरादाबाद मंडल की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं से आगामी छह दिसम्बर को डॉ.आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि आगामी छह दिसंबर को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले की विधानसभा वार समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट मांगी। यह भी पढ़ें- Balia News: नंदलाल के पुन: बसपा जिलाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत सभी पदाधिकारी ए...