अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जिला पुलिस ने पारिवारिक विवादों का निस्तारण कर टूटने से बचाए गए 195 परिवारों को सम्मानित किया। शुक्रवार को जिले के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें परिवारों को आमंत्रित कर उपहार भेंट किए गए और उनके पारिवारिक जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का फीडबैक लिया गया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य आपसी संवाद और सहमति के जरिए पारिवारिक विवादों को सुलझाना तथा परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द को मजबूत करना रहा। पुलिस ने परिवारों को टूटने से बचाने और रिश्तों में सुधार लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बिखरने की कगार पर पहुंचे 76 परिवारों में लौटी खुशियां गौरतलब ...