Amroha News: मार्ग पर बना गहरा गड्ढा बना हादसे का सबब
अमरोहा, नवम्बर 17 -- Amroha News: क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर गांव रुस्तमपुर में बीच सड़क पर बना गहरा गड्ढा हादसे का सबब बना है। गड्ढे में पानी भरने से गहराई तक का अंदाजा नहीं लग पाता है। बाइक सवार आए दिन चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के कुछ घरों से पानी की निकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने के चलते पानी सड़क पर भर रहा है। इससे सड़क खराब हो रही है व गड्ढा दिन-ब-दिन गहरा होता जा रहा है। श्याम सिंह, पप्पू सिंह, नेपाल सिंह, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, राजू, आनंद कुमार गुर्जर आदि ग्रामीणों ने जल्द ही गड्ढा भरवाए जाने व समुचित जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है ताकि आए दिन हो रहे हादसों से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Amroha News: अलीगढ़ मार्ग पर गांव रुस्तमपुर में गहरा गड्ढा बना हादसे का सबब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.