अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी ज्योति ने पड़ोसी तीन लोगों पर उसके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम उसका भाई घर से काम पर जा रहा था। रास्ते में तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके भाई को चोटें भी आईं। थानाध्यक्ष अतवीर चौहान ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...