अमरोहा, जुलाई 27 -- Amroha News: मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव नादनौर माफी में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और कार का शीशा तोड़ने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कौशल पत्नी कैलाश त्यागी की तहरीर पर लोकेश पुत्र शीशराम, कृष्ण पुत्र लोकेश, सुहैल पुत्र अब्दुल्ला तथा पूनम पत्नी लोकेश, निवासीगण ग्राम नादनौर माफी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...