अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: मामूली बात पर विवाद होने पर मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कासमाबाद गांव निवासी मीना का कबीरपुर गांव निवासी हकीकत से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते रविवार को हकीकत अपने दो भाईयों के साथ मिलकर उसके 13 वर्षीय बेटे अयान के साथ मारपीट कर रहा था। जानकारी होने पर मीना घटनास्थल पर पहुंची तथा मारपीट का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने मीना के साथ भी मारपीट कर दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मां-बेटे को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस मामले में हकीकत व उसके भाई भूरा व नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी ...