Amroha News: मां कालरात्रि की पूजा कर आशीर्वाद लिया
अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: शारदीय नवरात्र पर्व के सातवें दिन शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मां कालरात्रि की आराधना कर भक्तों ने परिवार व सामाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए चुनरी, नारियल, फल-फूल अर्पित किए। स्थानीय ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मां कालरात्रि की पूजा शुभ फलदायक है। मां के इस रूप के स्मरण मात्र से भूत-पिशाच, भय और अन्य परेशानी दूर भाग जाती हैं। नगर के वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगनाथ मंदिर, 84 घंटे वाला मंदिर, दुर्गा मंदिर,चामुंडा मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- सातवें नवरात्र पर हुई मां कालरात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.