अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: मांस के अवशेष से भरा टेंपों पकड़ने के बाद रविवार शाम ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 टीम ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। टेंपो का पुलिस ने चालान किया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम मांस के अवशेष से भरा एक टेंपो खाद गुर्जर मार्ग की ओर से होशंगपुर की तरफ जा रहा था। टेंपो से बदबू आने पर ग्रामीणों ने उसे रुकवा लिया। मांस के अवशेष टेंपो में भरे देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। चालक के साथ हाथापाई की। शोर होने पर वहां कुछ और लोग पहुंच गए। उन्होंने चालक को किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से बचाया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: व्यापार मंडल की शिकायत पर दो पकड़े गए सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने घटना की जानकारी की और टेंपों का चालान भी किया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि...