Amroha News: मांगों के निस्तारण को आशा कार्यकत्रियों का सीएचसी पर धरना
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: आशा कार्यकत्रियों व संगिनियों ने अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को सीएचसी में धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्रसव कराने, नियमित सर्वेक्षण और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में आशा कार्यकत्रियों व संगिनियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके उन्हें न्यूनतम निश्चित वेतन के बजाय केवल प्रोत्साहन राशि पर कार्य करना पड़ता है। जो मंहगाई के दौर में आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। कहा कि आशा कार्यकत्रियों व आशा संगनियों को प्रोत्साहन राशि के बजाय राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए न्यूनतम 18,000 से 26,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय निश्चित किया जाए। इसके साथ ही आशा संगिनियों का मानदेय निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.