अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: महिला से अभद्रता के मामले में दस दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। शुक्रवार को पीड़िता महिला ने एक बार फिर से थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही तीन युवक आए दिन उसके साथ अभद्रता करते हैं। रास्ते में आते जाते देख कमेंट पास करते हैं। आरोप है कि महिला 19 जून को अकेली जा रही था। रास्ते में खड़े तीन आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। एक युवक ने महिला का हाथ तक पकड़ लिया। विरोध पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी, जिसमें महिला घायल हो गई। महिला का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी मामले को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। 23 जून को घटना की तहरीर दी थी लेकिन अभी तक भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को थान...