अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: अमरोहा। युवक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की क्लेम राशि में धोखाधड़ी की शिकायत एसपी से की है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसकी चाची अंगूरी देवी के नाम पर सिम निकलवाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया। आरोप है कि बीमा क्लेम के तहत मिले दो लाख रुपये में से केवल एक लाख रुपये दिए गए और बाकी रकम अपने पास रख ली। एसपी स्तर पर शिकायत करते हुए हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी राजेश ने बताया कि उसके चाचा राकेश कुमार का कुछ समय पहले टीबी से निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- Sambhal News: फर्जी बीमा के माध्यम से 50 लाख हड़पने की साजिश में जांच जारी आरोप है कि भीमे गांव के कुलवंत ने उसकी चाची अंगूरी देवी के नाम पर नया सिम निकलवाया और उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत ...