अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर महिलाओं ने चामुंडा देवी मंदिर में चाव बांटी। पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन का गायन किया। परिवार व समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की प्रार्थना की गई। पूजा के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पुष्पा देवी, चन्नो देवी, विंध्या देवी, ममता, जवंती, जयवती, मोनिका, नरेश देवी, नन्ही शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...