Amroha News: ममेरी-फुफेरी बहनें लापता, तलाश में जुटी पुलिस
अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कस्बे से सोमवार देर शाम दो नाबालिग ममेरी-फुफेरी बहनों के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने देर रात कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के लापता होने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किसान ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी व 14 वर्षीय भांजी सोमवार देर शाम घर से लापता हो गईं। आसपास क्षेत्र के अलावा रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन चिंतित हो गए व देर रात कोतवाली पहुंचे। दोनों नाबालिगों के एक साथ लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.