Amroha News: मदद का झांसा देकर वृद्ध के खाते से नकदी उड़ाई
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली वाला राजपूत कॉलोनी निवासी वृद्ध शशि गोपाल खन्ना के साथ एटीएम बदलकर 1.26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शशि गोपाल के अनुसार बीती पांच अक्तूबर की सुबह लगभग 11 बजे वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन द्वारा कार्ड स्वीकार न करने पर पास खड़े अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने झांसा देते हुए उनका असली एटीएम कार्ड बदल लिया और नितिन कुमार नाम का दूसरा कार्ड दे दिया। बाद में जब पीड़ित ने बैंक में पूछताछ की तो पता चला कि उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से फरीदपुर बरेली में एटीएम के जरिए 1,26,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.