अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में सोमवार रात बावनखेड़ी जैसा कांड होते-होते बचा। मायके में रह रही विवाहित बेटी प्रसाद में नशीली दवा खिलाकर भाई-भाभी व उनके बच्चों समेत सात लोगों को बेहोश करने के बाद दूसरी बिरादरी के गांव निवासी प्रेमी संग फरार हो गई। वह अपनी तीन वर्ष की बेटी को भी साथ ले गई। विवाहिता को घर से लेने के लिए उसका प्रेमी अपने शस्त्रधारी साथियों संग आया था। दावा किया जा रहा है कि इन लोगों का इरादा विरोध पर बावनखेड़ी जैसा नरसंहार करना था। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश सात लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विवाहिता, उसके प्रेमी व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जहरीला पदा...