Amroha News: मकान तोड़ने के मामले ने पकड़ा तूल, एआईएमआईएम मौके पर पहुंची
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: ढक्का ड्रेन की भूमि पर बनाए अवैध मकानों को तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को एआईएमआईएम के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष छुन्नन अल्वी के नेतृत्व में पदाधिकारी संबंधित परिवारों से मिले और हर संभव कानूनी मदद का भरोसा दिया। उधर, गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य आकिब चौधरी ने संबंधित लोगों को भरोसा दिया है कि ड्रेन में बताई जा रही भूमि की भरपाई वह अपने खेत से पूरी करेंगे। गौरतलब है कि सपा के जनपद निवासी एक विधायक द्वारा विधानसभा की याचिका समिति में मामला उठाए जाने के बाद बीते गुरुवार को तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र के गांव ढक्का में 21 मकानों पर बुलडोजर चला दिया था। प्रशासन का कहना है कि उक्त मकान ढक्का ड्रोन एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए थे। भीम आर्मी व एआईएमआईएम का कहना है कि सपा विधायक व एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.