Amroha News: मकान के लिंटर में दबने से मृत मां-बेटे समेत तीनों शवों का अंतिम संस्कार
अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर डूंगर में गुरुवार को मकान का लिंटर गिरने से मृत मां-बेटे के शव शुक्रवार को तरारा व सुमरती का शव बुरावली गांव लाए गए तो कोहराम मच गया। देर शाम तीनों शवों का तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हर कोई गमगीन दिखाई दिया। गांव के बाहर नहर किनारे अपनी दुकानों के पीछे निर्माण करा रहे ताजपुर डूंगर निवासी मुरारी जाटव के मकान पर गुरुवार सुबह लिंटर डाला गया था। दोपहर बाद मुरारी के परिजन व रिश्तेदार नीचे बैठकर खाना खा रहे थे कि इस दौरान पूरा लिंटर नीचे आ गिरा। हादसे में मुरारी की बेटी मीनू (30 वर्ष) और उसके दो वर्षीय बेटे जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मुरारी की सास सुमरती देवी (65 वर्ष) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। उधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.