Amroha News: मंडी धनौरा में पशु आरोग्य शिविर में हुई 447 पशुओं की जांच
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव पपसरी खादर में बुधवार को पशुपालन विभाग के संयोजन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। पशु चिकित्सकों ने 447 पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया। बीमार पशुओं का निशुल्क उपचार कर पशुपालकों को कृमिनाशक दवा व मिनरल मिक्सचर वितरित किए। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.दीपाक्षी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालकों से इनका लाभ उठाने की अपील की। आजमपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.भागेश सिंह ने पशुओं में बांझपन व थनैला जैसी बीमारियों के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए। पशुओं के समय पर टीकाकरण व नियमित देखभाल पर जोर दिया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी नेपाल सिंह, पशु मित्र सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, कपिल, कोशिंदर, आकाश, आरिफ, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ba...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.