Amroha News: भाविप के तीज मिलन में नैना अग्रवाल बनीं तीज क्वीन
अमरोहा, अगस्त 13 -- Amroha News: भारत विकास परिषद के संयोजन में बुधवार को बिजनौर मार्ग पर निशा पैलेस में तीज मिलन कार्यक्रम धूमधाम संग मनाया गया। नैना अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं। आयोजन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी ने वंदे मातरम का गायन किया। युविका भार्गव ने शिव स्तुति प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंख्ला में ध्रुव गर्ग एवं निष्ठा सक्सेना ने अपनी प्रस्तुति दी। शिवी खंडेलवाल ने नृत्य प्रस्तुति दी। नव्या अग्रवाल एवं यश अग्रवाल ने रक्षाबंधन पर नाटिका प्रस्तुत की। अंजू अग्रवाल व मुस्कान ने सास-बहू नाटक का मंचन किया। समापन पर भगवान श्रीराम व मां सीता के विवाह का मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: 15 अगस्त को सजेगा 44वां हरियाली तीज मेला, महिलाओं के लिए होंगी प्रतियोगिताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.