Amroha News: भारत विकास परिषद ने 78 दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग
अमरोहा, नवम्बर 16 -- Amroha News: नगर के सरकारी अस्पताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को भारत विकास परिषद की ओर से दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के 78 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। इनमें बैसाखी, कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, विशेष जूते और व्हीलचेयर शामिल हैं। कृत्रिम अंग पाकर दिव्यांगों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। परिषद ने इसके लिए पहले 25 अक्तूबर को शिविर लगाकर चिकित्सकों से दिव्यांगों का परीक्षण कराया था। परीक्षण के बाद सभी का रजिस्ट्रेशन किया गया था। रविवार को उसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर चिन्हित दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग और उनके परिजन पहुंचे। सभी ने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की। शिविर आयोजक संदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.