Amroha News: भागवत महापुराण एवं राम हनुमंत कथा ज्ञान यज्ञ मंगलवार से
अमरोहा, सितम्बर 20 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत मंदिर में चातुर्मास के पावन अवसर पर मंगलवार से श्री मद् भागवत महापुराण एवं श्री राम हनुमंत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा 28 सितंबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगी। कथा वाचक पंडित नवीन प्रसाद नौटियाल शास्त्री द्वारा कथा सुनाई जाएगी। कथा आयोजक एडवोकेट डॉ रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कथा से पहले प्राचीन रियासत मंदिर कथा स्थल से मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो मोहल्ला कोट, कामनाथ मंदिर, बजरिया और सब्जी मंडी होते हुए बापिस कथा स्थल पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.