अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के जिलाध्यक्ष नेमपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम शैलेश दूबे को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 18 जुलाई से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू होगा। ज्ञापन में मध्य गंगा नहर फेज-2 में पर्याप्त पानी छोड़े जाने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, बिना सूचना बिजली लोड बढ़ाने पर रोक, नामांतरण, विरासत और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने में सुधार की मांग उठाई गई। साथ ही कांवड़ मार्गों की सफाई, गजरौला में ट्रॉमा सेंटर, आधुनिक विद्युत शवदाह गृह, रेलवे क्रॉसिंगों पर यातायात व्यवस्था, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और रिंग बांध निर्माण की मांग भी की गई। इस दौरान धर्मवीर सिंह, प्...