अमरोहा, अक्टूबर 11 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत की रविवार को गंगेश्वरी ब्लाक परिसर में आयोजित मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसान अपनी आजीविका बचाने की लड़ाई लड़ रहा है और सरकार की नजर किसानों की जमीनों और फसलों पर है। सरकार किसानों को कर्ज के दलदल में धकेलना चाहती है। सरकार किसानों को हिंदू-मुस्लिम में न भटकाकर किसान हित में योजनाएं चलाए और फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून बनाए। मांग करते हुए कहा कि ब्लाक क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित किया गया। सरकारी एवं निजी दुकानों पर खाद (उर्वरक) की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराते हुए वितरण में पारदर्शिता बरती जाए। इस ...