Amroha News: भाई के घर आई महिला पर तंत्र क्रिया करने का शक, हंगामे के बाद पुलिस को सौंपा
अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: भाई के घर आई महिला पर मोहल्ले के लोगों ने तंत्र क्रिया करने का शक जताते हुए हंगामा किया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला ईदगाह मार्ग निवासी महमूद अहमद पुत्र रमजानी ने बताया कि मंगलवार रात एक महिला उनके घर की मुंडेर के पास संदिग्ध तंत्र गतिविधियां कर रही थी। महिला ने वहां लौकी और अन्य सामग्री जमीन में दबा दी। बुधवार की सुबह मामला प्रकाश में आया तो मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। पूछताछ में पता चला कि महिला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और यहां अपने भाई के घर आई हुई थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.