Amroha News: भाइयों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे चार घायल
अमरोहा, जुलाई 11 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के हसनपुर कलां गांव में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। बीच-बचाव करने पहुंची मौसी और मौसेरे भाई समेत दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि शुक्रवार देर शाम गांव निवासी दो सगे भाई बिजेंद्र और सौम्या गौतम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई गजेंद्र और मौसी बलवीरी देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान बिजेंद्र, उसकी पत्नी नीरज तथा अन्य परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में बलवीरी देवी, गजेंद्र तथा दूसरे पक्ष से सविता देवी समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जोय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.